वाराणसी, फरवरी 14 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। युवाओं को जीवन में ऊंचा लक्ष्य बनाना चाहिए। उसके लिए निरंतर प्रयास करना चाहिये। ये बातें जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने शनिवार को लोहता के एक लॉन में चल रहे 17वें जनजातीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कही। उन्होंने प्रतिभागियों से अपने अनुभव साझा करने, सीखने और समाज के उत्थान में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। कहाकि, जनजातीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम युवाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़ते हैं। उन्हें नई दृष्टि, नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करते हैं। 'मेरा युवा भारत' और गृह मंत्रालय की ओर से चल रहे इस कार्यक्रम के तीसरे दिन पहुंचे डीएम का स्वागत जिला युवा कल्याण अधिकारी यतेन्द्र सिंह ने किया। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर से आए प्रतिभागियों ने मनमोहक जनजातीय नृत्य प्रस्तुत कर सभी को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.