मेरठ, मार्च 24 -- दौराला स्थित ऊंचा नीचा मंदिर परिसर में मंगलवार को हनुमान चालीसा पाठ कराया गया। हनुमान चालीसा पाठ के दौरान श्रद्धा और संकल्प का अद्भुत संगम देखने को मिला। समाजसेवी मोहित उपाध्याय ने बताया कि उनके स्वर्गीय चाचा पुरुषोत्तम उपाध्याय द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी उन्होंने अपने कंधो पर ली है। परिवार की समाज सेवा की परंपरा को निरंतर जारी रखा जाएगा। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं द्वारा 101 बार हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ कर भगवान का गुणगान किया गया। मंदिर वातावरण में भक्ति और श्रद्धा की ध्वनि से गूंज उठा। इस दौरान मुख्य रूप से सचिन उपाध्याय, सार्थक नामदेव, अभिनव नामदेव, अतुल शर्मा, संजीव उपाध्याय, रजनीश अहलावत, कृष्ण उपाध्याय, सागर गुप्ता, हार्दिक और भोला आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...