फरीदाबाद, जून 6 -- बल्लभगढ़, अशोक जैन। ऊंचा गांव क्षेत्र से एक लोडकिंग टेंपो चोरी होने का मामला सामने आया है। वाहन मालिक की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।प्रेम नगर निवासी सोहिल खान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने लोडकिंग टेंपो के साथ 3 जून 2026 को दोपहर करीब एक बजे ऊंचा गांव क्षेत्र में गया था। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसका वाहन चोरी कर लिया। काफी तलाश के बावजूद वाहन का कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद पीड़ित ने 5 जून 2026 की रात करीब 9:23 बजे ऑनलाइन माध्यम से पुलिस को शिकायत दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ वाहन चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ वाहन की तलाश में जुटी हुई है। अशेाक जैन

हिंद...