रायबरेली, अप्रैल 11 -- ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक किशोर ने चूहामार दवाई का सेवन कर लिया। इससे उसकी स्थिति गंभीर हो गई। इसकी जानकारी पर परिजनों ने उसे आनन-फानन सीएचसी पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद किशोर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, थानाक्षेत्र के मदारी गंज निवासी युवक के 16 वर्षीय बेटे ने किसी बात से क्षुब्ध होकर घर में रखी चूहामार दवाई खा ली। इससे थोड़ी ही देर में किशोर की हालत बिगड़ने लगी। परिजनों ने जब किशोर से पूछताछ की तो उसने चूहामार दवाई खाने की बात कही। किशोर की बात सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। इसके साथ ही घर में कोहराम मच गया।आनन-फानन में ग्रामीणों की मदद से परिजन किशोर को लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद किशोर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.