रायबरेली, मार्च 10 -- ऊंचाहार,संवाददाता। कोतवाली पुलिस पर कार्रवाई न किए जाने का आरोप लगाते हुए पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। एसपी ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई किए जाने का पीड़िता को आश्वासन दिया। कस्बे के कलवारन टोला मोहल्ला की रहने वाली तुलसी पत्नी राजकुमार ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि शुक्रवार को पड़ोस की महिला अकारण ही गाली-गलौज कर रही थी। मना करने पर मारपीट पर आमादा हो गई। जिसके बाद पति समझाने गया तो उसके पक्ष से दूसरे समुदाय के लोग मिल गए और करीब आधा दर्जन लोगों ने उसको व उसके पति के साथ मारपीट की है। आरोप है कि उक्त युवकों ने जाति सूचक गाली देते हुए शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।शनिवार को कोतवाली पहुंची पीड़िता ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मा...