ऊंचाहार एक्सप्रेस में यात्री की तबीयत बिगड़ी, आरपीएफ ने जटिया अस्पताल पहुंचाया
बुलंदशहर, अगस्त 28 -- ऊंचाहार एक्सप्रेस में अपनी पत्नी के साथ सफर कर रहे एक यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई। सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल ने 'ऑपरेशन सेवा' के तहत तुरंत कार्रवाई की और मरीज को ट्रेन से उतारकर सरकारी जटिया अस्पताल में भर्ती कराया। आरपीएफ थाना प्रभारी नंदलाल मीणा ने बताया कि शुक्रवार सुबह कंट्रोल रूम से खबर मिली कि ऊंचाहार एक्सप्रेस में सवार एक यात्री की हालत नाजुक है। सुबह 5:31 बजे ट्रेन के खुर्जा जंक्शन पहुंचते ही उपनिरीक्षक आरके सिंह और कांस्टेबल नरेशपाल सिंह मौके पर पहुंचे। जांच में सामने आया कि कानपुर के लखनपुर निवासी कमलेश कुमार (55) अपनी पत्नी विमला के साथ अंबाला कैंट जा रहे थे। अलीगढ़ के सोमना स्टेशन के पास अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। पत्नी ने बताया कि कमलेश को साल भर पहले पैरालिसिस का अटैक आया था। आरपीएफ की टीम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.