ऊंचाहार एक्सप्रेस में बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ी
इटावा औरैया, मई 10 -- भरथना। ऊंचाहार एक्सप्रेस में शनिवार रात एक बुजुर्ग यात्री की तबीयत बिगड़ने पर इलाज किया गया।भरथना रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने से पहले ही डॉक्टरों की टीम पहुंच गई थी यात्री के इलाज के चलते 5 मिनट तक ट्रेन स्टेशन पर खड़ी रही और उसके बाद आगे के लिए रवाना हुई । स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया शनिवार रात्रि करीब 10 बजे प्रयागराज से चंडीगढ़ जा रही ट्रेन संख्या 14217 के कोच नंबर एस-2 में जौनपुर के रहने बाले बुजुर्ग यात्री कमलेश उपाध्याय की तबीयत खराब होने की सूचना रेलवे प्रशासन को दी गई। वह अपने परिवार के छह सदस्यों के साथ यात्रा कर रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए भरथना रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर ट्रेन के रुकते ही मेडिकल टीम पहुंच गई थी और एंबुलेंस को भी बुला लिया था। जांच के दौरान बुजुर्ग यात्री ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.