हल्द्वानी, मार्च 12 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। शहर के ऊंचापुल क्षेत्र में चौराहे के चौड़ीकरण के लिए गुरुवार से प्रशासन ने अभियान शुरू किया। चौराहे पर बने तीन भवनों को पोकलैंड मशीन से ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू की गई। प्रशासन, नगर निगम व लोनिवि की टीम सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी के नेतृत्व में ऊंचापुल क्षेत्र में पहुंची। इस दौरान पोकलैंड मशीन से चौराहे पर बने तीन भवनों के 12 कमरों और 8 दुकानों को ध्वस्त किया गया। दो दिन के भीतर सारे अतिक्रमण को ध्वस्त कर चौराहे के चौड़ीकरण की कार्यवाही को पूरा किया जाएगा। यूयूएसडीए की टीम चौराहे के सौंदर्यीकरण का कार्य संपन्न कराएगी।सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने बताया कि तीन भवन स्वामी कृष्ण चन्द्र कांडपाल, विपिन पांडे व गंगा पांडे को जुलाई 2025 को नोटिस जारी किए गए थे। जिसके बाद मामले की अगस्त माह ...