हल्द्वानी, फरवरी 8 -- हल्द्वानी। उत्तराखंड महिला जागृति एवं कल्याण संस्था के तत्वावधान में आज ऊंचापुल स्थित रामलीला ग्राउंड में भव्य 'होली महोत्सव' का आयोजन किया जा रहा है। कुमाऊंनी संस्कृति और परंपराओं को सहेजने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में शहर के विभिन्न महिला संगठन अपनी सहभागिता दर्ज कराएंगे। संस्था की पदाधिकारियों ने बताया कि महोत्सव में शहर के कई प्रतिष्ठित महिला समूहों द्वारा पारंपरिक होली गायन की प्रस्तुतियाँ दी जाएंगी। इस दौरान बैठकी और खड़ी होली के साथ-साथ पारंपरिक स्वांग मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.