ऊंचागांव सहकारी समिति में गड़बड़ी का आरोप
बुलंदशहर, जून 27 -- ऊंचागांव किसान सहकारी समिति के सचिव और एक निजी कर्मचारी पर खाद के ज्यादा दाम वसूलने, केसीसी लोन में सुविधा शुल्क लेने और अवैध वसूली के आरोप लगे हैं। किसान महेशचंद शर्मा, शशी देवी समेत कई किसानों ने डीएम को शिकायत देकर निष्पक्ष जांच, अधिकारियों को हटाने और कार्रवाई की मांग की है। समिति सचिव पवन कुमार ने आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता द्वारा लोन का आवेदन दिया गया था। लेकिन समिति की लोन लिमिट न बढ़ने के चलते उनका लोन नहीं हुआ इसलिए शिकायत की जा रही है। यह भी पढ़ें- ऊंचागांव सहकारी समिति में गड़बड़ी का आरोप
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.