गढ़वा, फरवरी 19 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। गढ़वा नगर परिषद अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। उसी क्रम में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी विकास माली ने शहर के ऊंचरी मोहल्ला में जोरदार जनसंपर्क अभियान चलाया। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं कार्यक्रम में शामिल हुईं। उन्होंने खुलकर समर्थन व्यक्त किया। महिलाओं की भारी उपस्थिति देखकर विकास माली भावुक और अभिभूत नजर आए। जनसंपर्क के दौरान विकास ने कहा कि ऊंचरी मोहल्ला की माताओं और बहनों ने जिस विश्वास के साथ उन्हें समर्थन दिया है, वह उनके लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि अगर जनता उन्हें अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपती है तो वह गढ़वा शहर में अलग और टिकाऊ विकास मॉडल लागू करेंगे। उन्होंने अपने विजन को साझा करते हुए कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.