गंगापार, मार्च 27 -- नव संवत्सर चैत्र नवरात्र की अष्टमी के अवसर पर ऊंचडीह बाजार स्थित शारदा माता मंदिर में वार्षिक श्रृंगार पूजन, अखण्ड दीप प्रज्ज्वलन एवं भक्ति जागरण का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। गुरुवार की रात्रि 8 बजे से आयोजित जागरण में भगवान शंकर-पार्वती, कृष्ण-राधा, सुदामा, हनुमान जी एवं मां काली की मनोहारी झांकियां कुशल जगराता कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की गईं, जिन्हें देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। रोमांचक प्रस्तुतियों ने पूरी रात भक्तों को बांधे रखा। कार्यक्रम मंदिर के पुजारी इन्द्रदेव, साहिबा देवी एवं अध्यक्ष रामआसरे के साथ शारदा लाल, सुरेन्द्र सिंह, आदर्श शुक्ला, दिवस शुक्ला, मुन्ना यादव, योगेश चन्द्र, सत्यम, समर, अमर और आशीष सिंह की देखरेख में संपन्न हुआ। जागरण में प्रयागराज के लोक ...