उ. ईरान से आया विक्षोभ, आज और कल हल्की से मध्यम वर्षा
कानपुर, मार्च 29 -- कानपुर, वरिष्ठ संवाददाता। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की मानें तो ईरान से आए पश्चिमी विक्षोभ से सोमवार और मंगलवार को गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। खास बात यह भी है कि विक्षोभों के कारण कश्मीर में लगातार बर्फबारी से अप्रैल का पहला सप्ताह भी ठंडा रहने की संभावना है। रविवार को तेज धूप खिली जिससे तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 34.2 से 35.8 डिग्री सेल्सियस हो गया। यह सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि दर्ज की गई। पारा 18 से 18.5 डिग्री सेल्सियस हो गया। यहसामान्य से 1.1 डिग्री अधिक है। हवा में ठंडक न होने की वजह दिशा का बदलना भी रहा। हवा की दिशा उत्तर पश्चिमी से बदलकर दक्षिण पूर्वी हो गई। ऐसे में हवा की नमी भी बेहद कम हो गई। अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.