शामली, दिसम्बर 16 -- जिले में लगातार बढ़ रहे ठंड और घने कोहरे के प्रकोप को देखते हुए परिषदीय विद्यालयों के संचालन समय में परिवर्तन की मांग उठी है। इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी,को उ.प्र.प्रा. शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने एक ज्ञापन सौंपा। उ.प्र.प्रा. शिक्षक संघ द्वारा मांग पत्र में बताया गया है कि इन दिनों सुबह के समय कोहरा अत्यधिक घना हो रहा है, जिससे ठंड में भी बेतहाशा वृद्धि दर्ज की जा रही है। इसका सीधा असर परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत छोटे बच्चों ( छात्र-छात्राओं ) के स्वास्थ्य पर पड़ने की आशंका जताई गई है। साथ ही सुबह के समय विद्यालय पहुंचने में हो रही कठिनाइयों के कारण बच्चों की उपस्थिति भी लगातार घट रही है। पत्र के माध्यम से बच्चों के स्वास्थ्य और उनकी नियमित उपस्थिति को ध्यान में रखते हुए विद्यालयों का संचालन समय प्रात...