मुंगेर, दिसम्बर 11 -- मुंगेर, एक संवाददाता। उच्च माध्यमिक विद्यालय, हेमजापुर, धरहरा में मंगलवार को लैंगिक उत्पीड़न एवं हिंसा पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को लैंगिक उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, साइबर क्राइम, दहेज उत्पीड़न, कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न, वन स्टॉप सेंटर/महिला हेल्पलाइन 181, पीएमएमवीवाई, एमकेयूवाई, महिला सशक्तिकरण हब, सामाजिक सुरक्षा पेंशन तथा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके माध्यम से उन्हें विभिन्न सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं के बीच संबंधित विषयों पर बुकलेट भी वितरित की गई तथा वाद-विवाद प्रतियोगिता के माध्यम से भी उन्हें जागरूक किया गया। मौके पर बाल विवाह मुक्त भारत के लिए शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर मिशन शक्ति (हब)...