भदोही, फरवरी 28 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिले में रंगभरी एकादशी पर्व को धूमधाम से मनाया गया। होली गीत पर लोग झूमते नजर आए। जगह-जगह महादेव का विशेष पूजन के साथ ही लोगों ने रसभंगा ठंडई का भी खूब आनंद उठाया। सिद्धपीठ बाबा हरिहरनाथ मंदिर में विराजमान देवाधिदेव महादेव का भव्य श्रृंगार किया। होली का आगाज होते ही हर तरफ अबीर-गुलाल उड़ने के साथ ही लोग उत्साहित होकर झूमने लगे। सिद्धपीठ बाबा हरिहरनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी आशीष जी महराज ने बताया कि रंगभरी एकादशी पर्व को हर तरफ धूमधाम से मनाया गया। इसे लेकर मंदिर में विशेष पूजन संग विभिन्न व्यंजनों का प्रसाद भी चढ़ाया गया। देवाधिदेव महादेव और माता पार्वती के गौना उत्सव के रूप में यह त्योहार मनाया गया। बड़ी संख्या में मंदिर में एकत्रित हुए भक्त पुष्प और गुलाल से होली खेलकर एक दूसरे को बधाई देते रहे। इस द...