बिहारशरीफ, जून 12 -- उड़ान : नालंदा के लाल विनोद ने भोजपुरी फिल्म में मारी धमाकेदार एंट्री बॉलीवुड में भी कर रहे अभिनय का प्रदर्शन संघर्ष, मेहनत और सपनों की उड़ान से 21 से रूपहले परदे पर दिखेंगे यमदूत में फोटो : विनोद : फिल्म यमदूत में शूटिंग के दौरान अभिनेता विनोद कुमार। बिहारशरीफ, एक संवाददाता । कहा जाता है कि सपने वही पूरे होते हैं, जिन्हें देखने के साथ उन्हें हासिल करने का साहस और जज्बा हो। गांव की तंग गलियों से निकलकर मायानगरी मुंबई तक का सफर आसान नहीं होता। हर साल हजारों युवा अभिनेता बनने का सपना लेकर मुंबई पहुंचते हैं, लेकिन उनमें से बहुत कम लोग ही अपनी प्रतिभा और संघर्ष के दम पर पहचान बना पाते हैं। नालंदा जिला के नूरसराय प्रखंड के बाराबिगहा गांव के लाल विनोद कुमार ने भी इसी कठिन राह को चुना और आज अपने सपनों को साकार कर रहे हैं। जल्द...