बदायूं, मार्च 1 -- उसहैत। एसडीएम दाताागंज धर्मेंद्र कुमार सिंह ने थाने में समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनीं। कहा, शिकायकर्ताओं की शिकायतो को गंभीरता से सुने और उसका त्वरित हल करें। कानूनगो भगवान दास और संबंधित लेखपालों को सौंपे गये शिकायती पत्रों की जांच कर जल्द समाधान को कहा। होली पर्व और रमजान माह के त्योहार के मद्देनजर लोगों से भाई-चारे के साथ मनाने की अपील की गई । पर्वों का सच्चा आनंद शांति एवं सदभाव पूर्ण त्योहार मनाने में है। थानाप्रभारी देवेंद्र सिंह, सौरभ सक्सेना, राकेश कुमार, रामप्रताप सिंह के अलावा दर्जनों लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...