नई दिल्ली, फरवरी 25 -- Russia Ukraine war: दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेते ही रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग को रुकवाने का दावा करने वाले डोनाल्ड ट्रंप इसमें अब तक कामयाब नहीं हो पाए हैं। कभी बातचीत तो कभी चेतावनियों का सहारा लेकर भी ट्रंप दोनों देशों के बीच सुलह नहीं करवा पाए हैं, जिसे लेकर ट्रंप खुद निराश हैं। मंगलवार को इस जंग को शुरू हुए चार साल पूरे हो गए। अब हाल ही में ट्रंप ने इसे लेकर एक नया दावा किया है। अपने स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन में डोनाल्ड ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध का जिक्र करते हुए एक बड़ा दावा किया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अगर वह उस समय राष्ट्रपति होते तो युद्ध कभी शुरू ही नहीं होता। उन्होंने संसद को संबोधित करते हुए कहा, "रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को खत्म करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा हूं। य...