नई दिल्ली, मई 28 -- राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद को 47 रनों से धूल चटाई। वैभव सूर्यवंशी 97 रनों की पारी खेल, इस मैच के हीरो रहे। हालांकि कप्तान रियान पराग आरआर की इस धमाकेदार जीत के बावजूद खुश नहीं हैं। उनका कहना है कि वैभव सूर्यवंशी ने जिस तरह की शुरुआत दी उसके बाद उनकी टीम को 260 के स्कोर तक पहुंचना था, मगर वह इसमें नाकाम रहे। उनकी टीम को पारी को कैसे फिनिश करना है इस पर काम करने की जरूरत है। बता दें, राजस्थान रॉयल्स ने पहले बैटिंग करते हुए एसआरएच को 244 का टारगेट दिया था, जिसके सामने हैदराबाद की टीम 196 रनों पर सिमट गई। यह भी पढ़ें- RR नहीं...वैभव सूर्यवंशी के लिए IPL नीलामी में इस टीम ने लगाई थी पहली बोली! रिटान पराग ने मैच के बाद कहा, "हां, अच्छा गेम था। फिर से, मुझे लगता है कि मुझे परफेक्शनिस्ट ...