उस्मान ख्वाजा ने किया ऑस्ट्रेलियाई टीम का भंडाफोड़, कहा- सैंडपेपर कांड के बारे में सभी को पता था
नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- 2018 में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज हुई थी, जो अपने रिजल्ट या अन्य कारणों के लिए नहीं, बल्कि इस बात के लिए जानी जाती है कि उस सीरीज में सैंडपेपर कांड हुआ था। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ ने बॉल के साथ छेड़छाड़ की थी। हालांकि, तब से लेकर अब तक उस घटना के बारे में सामने यही आया था कि सिर्फ कुछ खिलाड़ी ही उस घटना में शामिल थे और टीम के अन्य सदस्यों को इसकी जानकारी नहीं थी। लेकिन अब पूर्व ऑस्ट्रलियाई क्रिकेटर उस्मान ख्वाजा ने अपनी आत्मकथा में बड़ा खुलासा कर दिया है। उनकी ऑटोबायोग्राफी 'सब्र' के कुछ अंश सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड में प्रकाशित हुए हैं, जिसमें उन्होंने साफ माना है कि सैंडपेपर घटना के बारे में पूरी टीम को पता था, सिर्फ कुछ खिलाड़ियों को नहीं। उस मैच में खेलन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.