उस्ताद बिस्मिल्लाह खां का दरभंगा से था गहरा नाता
दरभंगा, अगस्त 22 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। लनामिवि के संगीत एवं नाट्य विभाग में शुक्रवार को पंडित विष्णु दिगम्बर पलुस्कर एवं भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्ला खां की पुण्यतिथि के अवसर पर व्याख्यान आयोजित किया गया। विभागाध्यक्ष प्रो. लावण्य कीर्ति सिंह काव्या ने कहा कि ये दोनों भारतीय संगीत के क्षेत्र में महत्वपूर्ण नाम हैं। पं पलुस्कर ने विश्व भर में भारतीय संगीत की पवित्रता को रेखांकित करते हुए गेय बंदिशों में सात्विकता को महत्वपूर्ण स्थान दिया। भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां का संबंध दरभंगा से सदा रहा। राज दरभंगा के वे नियमित संगीतज्ञ थे। मुख्य वक्ता इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय, प्रयागराज के संगीत विभागाध्यक्ष प्रो. पं प्रेम कुमार मल्लिक (दरभंगा घराना) ने संगीत में उनके अमूल्य योगदानों को रेखांकित करते हुए कहा कि संगीत विषय में निरंतर आग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.