उस्ताद इलमास हुसैन के तबला वादन से जीवंत हुआ लखनऊ घराना
हल्द्वानी, मई 12 -- हल्द्वानी। स्वर संगम संगीत संस्थान, हीरानगर में लखनऊ घराने के वर्तमान खलीफा उस्ताद इलमास हुसैन का विशिष्ट व्याख्यान-प्रदर्शन आयोजित किया गया। सोमवार देर शाम संस्थान के आचार्यों ने उस्ताद और उनकी बेगम निगार फातिमा खान का स्वागत किया। अपने संबोधन में उस्ताद इलमास ने लखनऊ घराने की आठवीं पीढ़ी तक के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने महान पूर्वजों उस्ताद आबिद हुसैन, उस्ताद वाजिद हुसैन और उस्ताद आफाक हुसैन के योगदान को कलात्मक उठान, पेशकार गत कायदे और रेला की प्रस्तुति के माध्यम से समझाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.