बदायूं, जून 28 -- हमले के एक मामले में पुलिस ने वांछित को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप है। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त उस्तरा भी बरामद किया। मामला सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के मीरा सराय इलाके का है। प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र सिंह ने बताया कि हमले के मामले में वांछित चल रहे रामबाबू उर्फ कालिया पुत्र जीवनलाल निवासी मीरा सराय की तलाश की जा रही थी। गिरफ्तारी के समय पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया रेजर (उस्तरा) भी बरामद किया। यह भी पढ़ें- उस्तरे से हमला करने वाला वांछित गिरफ्तार यह भी पढ़ें- हत्या के प्रयास में एक गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...