नई दिल्ली, जून 13 -- भरतपुर जिले के बयाना नगर पालिका कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित समीक्षा बैठक उस समय विवादों में घिर गई, जब निर्दलीय विधायक ऋतु बनावत और नगर पालिका की ईओ अनीता कुशवाह के बीच तीखी बहस हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच तू-तड़ाक की नौबत आ गई। बाद में मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला।सफाई टेंडर पर विधायक ने उठाए सवाल बैठक में विधायक ऋतु बनावत नगर पालिका के विकास कार्यों और प्रशासनिक व्यवस्था की समीक्षा कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने नगर पालिका की फाइलों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान सामने आया कि शहर की सफाई का ठेका लगातार एक ही कंपनी को दिया जा रहा है। इस पर विधायक ने ईओ से जवाब मांगा और टेंडर प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठाए।'कमीशन का मामला तो नहीं?' विधायक ने कहा कि बार-बार एक ही कंपनी को ठ...