उसेवा गांव में चेचक से दर्जनो आक्रांत
गया, जून 13 -- गुरुआ प्रखंड के उसेवा गांव में चेचक जैसी बीमारी के फैलने से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। गांव में आधा दर्जन से अधिक लोग इसकी चपेट में बताए जा रहे हैं। प्रभावित लोगों में 30 वर्षीय आशा देवी, 32 वर्षीय गौरी देवी, 5 वर्षीय सत्यम कुमार, 4 वर्षीय प्रितम कुमार और 3 वर्षीय कल्लू कुमार सहित अन्य शामिल हैं। ग्रामीणों के अनुसार सभी मरीजों का इलाज फिलहाल निजी क्लीनिकों में कराया जा रहा है। बीमारी फैलने की सूचना के बाद ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से गांव में चिकित्सा टीम भेजकर जांच कराने और आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते उचित उपचार नहीं हुआ तो बीमारी और लोगों को अपनी चपेट में ले सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.