उसी दिन दिल्ली लौटा था अर्पित, अब मलबे में बेटे की तलाश; सत्य निकेतन हादसे की यह कहानी रुला देगी
नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को एक दुखद घटना हो गई। यहां पांच मंजिला इमारत के अचानक ढह जाने से सात लोगों की मौत हो गई है और करीब 30 छात्रों के अब तक मलबे में दबे होने की आशंका है। यह इमारत पेइंग गेस्ट (पीजी) आवास के तौर पर इस्तेमाल हो रही थी। सोमवार को एनडीआरएफ ने बताया कि बचाव कर्मियों ने अब तक मलबे से 12 लोगों को बाहर निकाल लिया है। बचाव अभियान आज भी जारी रह सकता है। हादसे ने कई परिवारों को बर्बाद कर दिया। लापता लोगों में मध्य प्रदेश के देवास का अर्पित भी है। उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है। वह मलबे में अपने बेटे को तलाश रही है। एनडीआरएफ के महानिरीक्षक (आईजी) नरेंद्र बुंदेला ने कहा कि सत्य निकेतन हादसे के बाद मलबे के नीचे फंसे लोगों की संख्या को लेकर कोई निश्चित आंकड़ा नहीं है। उन्होंने बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.