गाजीपुर, फरवरी 27 -- दिलदारनगर। क्षेत्र के उसिया फाटक के पास शुक्रवार सुबह अचानक विद्युत केबल में आग लग गई, जिससे केबल टूटकर सड़क पर गिर पड़ा। गनीमत रही कि उस समय वहां कोई मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। ग्रामीणों ने तुरंत विद्युत विभाग को सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह समस्या पहले भी कई बार हो चुकी है, जिससे भय और नाराजगी व्याप्त है। सूचना पर पहुंचे विद्युत कर्मियों ने मरम्मत कार्य शुरू कर दिया। दिलदारनगर उपकेंद्र के अवर अभियंता सुरेश कुमार ने बताया कि जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.