उसिया ने सात विकेट से जीता क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब
गाजीपुर, जून 29 -- दिलदारनगर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के उसिया गांव में जहांगीरिया स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में आयोजित प्रीमियर लीग नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला सोमवार रात रोमांचक माहौल में संपन्न हुआ। खिताबी मुकाबले में मेजबान उसिया की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बारा की टीम को 7 विकेट से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए बारा की टीम ने निर्धारित 8 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 52 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी उसिया की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए केवल 6 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News बांका : जोगडीहा ने जीता नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब विजेता टीम के कप्तान तौसीफ खान ने जीत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.