उसिया ने पूर्वांचल क्लब को हराकर जीती ट्रॉफी
गाजीपुर, जून 23 -- भांवरकोल, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के पखनपुरा गांव में आयोजित मरहूम अब्दुल वाजिद प्रधान स्मृति राज्य स्तरीय रात्रिकालीन फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार की रात जहांगीरिया फुटबॉल क्लब उसिया और पूर्वांचल फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में जहांगीरिया फुटबॉल क्लब उसिया ने पूर्वांचल फुटबॉल क्लब को 2-0 से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि व्यवसायी अजय राय ने फीता काटकर मैच का शुभारंभ किया। मैच के पहले हाफ के 22वें मिनट में उसिया के स्टार खिलाड़ी मटरू ने शानदार गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया और गोल करने के लिए लगातार संघर्ष करते रहे। यह भी पढ़ें- यंग मैन क्लब की टीम ने 07-04 गोल के अंतर से जीता मै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.