उसिया ने गोरखपुर को हराकर के फाइनल में किया प्रवेश
गाजीपुर, जून 19 -- भांवरकोल, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के पखनपुरा गांव में चल रहे मरहूम वाजिद प्रधान स्मृति राज्य स्तरीय रात्रि फुटबाल प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल में जहांगीरिया फुटबॉल क्लब उसिया ने बड़हलगंज फुटबाल अकेडमी गोरखपुर को 1-0 से हरा दिया। इसी के साथ फाइनल में जगह बना ली। फाइनल में फुटबॉल क्लब उसिया का मुकाबला पूर्वांचल फुटबाल क्लब से 21 जून को होगा। दूसरे सेमीफाइनल की शुरुआत नेहाल खान के साथ बैंक ऑफ बड़ौदा के ब्रांच मैनेजर शमशाद अहमद ने किया। मैच की शुरुआत के दूसरे ही मिनट में उसिया की टीम के खिलाड़ी आमिर ने एक बेहतरीन पास अपने साथी खिलाड़ी बदरुल खान को किया। बदरुल खा ने एक बेहतरीन गोल पोस्ट में शार्ट करके अपने टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। उसके बाद दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने गोल करने के लिए गेंद पर जूझते रहे। दूसरे हाफ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.