गाजीपुर, अप्रैल 7 -- दिलदारनगर। क्षेत्र के उसियां खास हाल्ट स्टेशन पर टिकट काउंटर बंद होने से यात्रियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। टिकट की सुविधा उपलब्ध न होने के कारण कई यात्री मजबूरी में बिना टिकट यात्रा करने को विवश हैं, जिससे उनमें नाराजगी बढ़ती जा रही है। यात्रियों का कहना है कि समय पर टिकट न मिलने से उनकी दिनचर्या प्रभावित हो रही है। इस संबंध में बक्सर के सीटीआई अशोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि स्टेशन के टिकट काउंटर का ठेका सरफराज खान के पास था, जिसकी अवधि पिछले माह समाप्त हो गई। नए ठेकेदार की नियुक्ति अब तक नहीं हो सकी है, जिसके कारण काउंटर बंद पड़ा है। जल्द ही नए ठेकेदार की नियुक्ति कर समस्या का समाधान किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...