बदायूं, मई 23 -- एमएफ हाईवे पर तेज रफ्तार रोडवेज बस ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार भट्ठा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया है। जहां उसका उपचार जारी है। हादसा उसावां में एमएफ हाईवे पर एक ईंट भट्ठे के पास हुआ। नगर वार्ड नंबर तीन में रहने वाले अशर्फीलाल उर्फ पूसे पुत्र पुत्तू लाल भट्ठा मजदूर हैं। वह मजदूरी कर स्कूटी से अपने घर लौट रहे था। तभी तेज रफ्तार रोडवेज बस ने स्कूटी में टक्कर मार दी। जिससे अशर्फीलाल घायल हो गये। स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। यह भी पढ़ें- हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत,केस दर्ज घायल को तुरंत एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और टक्कर मारने वाली रोडवेज बस ...