उसावां में रोडवेज परिचालक से मारपीट, मुकदमा दर्ज
बदायूं, अप्रैल 24 -- उसावां थाना क्षेत्र में रोडवेज परिचालक के साथ चार लोगों ने रास्ता रोककर मारपीट की। आरोप है कि घात लगाकर हमला किया गया और जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। नगरिया अभय गांव निवासी आर्येन्द्र सिंह ने उसावां थाने में तहरीर देकर बताया कि वह रोडवेज शाहजहांपुर डिपो में परिचालक है। 27 दिसंबर 2025 की सुबह करीब सात बजे वह अपने गांव से जरियनपुर ड्यूटी के लिए जा रहा था। जैसे ही वह उसावां ब्लॉक गेट के पास पहुंचा, पहले से घात लगाए बैठे गांव के प्रदीप यादव पुत्र ग्रीश, सर्वेन्द्र यादव पुत्र वावा यादव उर्फ मुनीश, ग्रीश यादव पुत्र भीम सिंह और मुनीशपाल पुत्र भीम सिंह ने उसे घेर लिया। आरोप है कि चारों ने लात-घूंसों और डंडों से मारपीट कर गंभीर रूप स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.