बदायूं, फरवरी 12 -- बदायूं। बिना अनुमति विद्यालय के खेल मैदान में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर हंगामा हो गया। पुलिस- प्रशासन ने ग्रामीणों को समझाकर हंगामा शांत कराया। प्रतिमा सुरक्षित स्थान पर रखवा दी। मामला उसहैत थाना क्षेत्र के मिर्जापुर अतिराज गांव का है। यहां बच्चों के लिए बने विद्यालय के खेल मैदान में कुछ ग्रामीणों ने बिना अनुमति आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर दी और उद्घाटन की तैयारी शुरू कर दी। जानकारी मिलने पर अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलते ही एसडीएम दातागंज धर्मेंद्र सिंह, सीओ उझानी देवेंद्र कुमार सहित उसहैत, उसावां, हज़रतपुर और कादरचौक थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति को समझा और बिना अनुमति मूर्ति स्थापना को लेकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.