उसहैत में ट्रक ने महिला को कुचला, मौत
बदायूं, अगस्त 15 -- बदायू/उसहैत, हिटी। गांव से उसहैत कस्बे में सब्जी व दवा लेने आ रही महिला को तेज रफ्तार ट्रक में कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस में ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया। हादसे के बाद महिला के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।क्षेत्र के गांव प्रथ्वी नगला निवासी लक्ष्मी देवी पत्नी जगन्नाथ 55 वर्ष गांव से बाजार से सब्जी और अपनी दवाई लेने जा रहीं थीं। हनुमान मंदिर के निकट सोत नदी के पुल के समीप ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर जा गिरी और उसके सिर के ऊपर से ट्रक का टायर उतर गया।और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक व ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम कराने बदायूं भेजा है। थाना प्रभारी देवेन्द्र कुमार सिंह ने बताया ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.