बदायूं, मार्च 26 -- जिला खनन अधिकारी और थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने गंगा में अवैध खनन कर रहे माफियाओं पर कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी मशीन सीज कर दी, जबकि दो ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। मंगलवार देर रात करीब एक बजे थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह अपनी टीम और खनन अधिकारी गुलशन कुमार के साथ नौली फतुहाबाद के पास पहुंचे, जहां गंगा में अवैध खनन किया जा रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी को कब्जे में ले लिया, लेकिन ट्रैक्टर चालक भाग निकले। खनन अधिकारी गुलशन कुमार ने बताया कि उन्हें कई दिनों से अवैध खनन की सूचना मिल रही थी। सूचना के आधार पर पुलिस को साथ लेकर कार्रवाई की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.