उसर भूमि से शीघ्र हटाया जाए अवैध कब्जा
भदोही, मई 17 -- ज्ञानपुर। क्षेत्र के अजयपुर गांव निवासी विनय उपाध्याय ने शनिवार को जिला मुख्यालय पर पत्रक सौंप उसर भूमि से अवैध कब्जा हटवाने की मांग की। अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध जांच कराने को लेकर आवाज मुखर की। इस दौरान बतााय कि उक्त गांव स्थित उसर जमीन पर कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा है। बार-बार शिकायत के बावजूद इस तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कुछ प्रभावशाली किस्म के लोग सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर रहे हैं। बार-बार शिकायत के बावजूद ध्यान न दिया जाना गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है। यह भी पढ़ें- सीनियर एसपी ने की जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.