सीवान, मार्च 19 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। नगर पंचायत हसनपुरा के उसरी बुजुर्ग शिव मंदिर स्थित प्रांगण में रामनवमी सेवा समिति, आयुष्मान सेवा संघ तथा हिन्दू युवा वाहिनी द्वारा आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम जन्मोत्सव को ले आज गुरुवार को मंगल कलशयात्रा निकाली जाएगी। भक्तिमय माहौल में जहां गाजे, बाजे, ढ़ोल नगारे के साथ पूर्वाह्न सात आचार्य राजू मिश्र व समिति संरक्षक पुरुषोत्तम महाराज की उपस्थति में 5100 मंगल कलशयात्रा निकलेगी। श्रद्धालु भक्तों द्वारा पूरे नगर पंचायत समेत आसपास के गांव की सड़कों पर भागवा झंडा, पताका से सजाया गया है। समिति के संरक्षक पुरुषोत्तम दास जी महाराज ने बताया कि मंगल कलश यात्रा में नगर पंचायत हसनपुरा समेत आसपास के दर्जनों गांवों की हजारों की संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु भक्त शामिल होंगे। जहां मंगल कलश पूजन के उपरांत नौ दिवसी...