उसरी नदी से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद
गिरडीह, जून 12 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाबा दु:खहरण नाथ धाम के उसरी नदी से एक व्यक्ति का शव पुलिस द्वारा बरामद किया गया है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव को सदर अस्पताल में रखा गया है। बताया जाता है कि गुरूवार को उसरी नदी में शव को पानी के ऊपर तैर रहा था। जब लोगों की नजर शव पर पड़ी तो तत्काल इसकी जानकारी मुफस्सिल पुलिस को दी गयी। सूचना पर महतोडीह पिकेट से पुअनि शैलेंद्र कुमार एवं सअनि सुबोध कुमार दास पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला। यह भी पढ़ें- सोन किनारे मिला अधेड़ का शव, डूबने से मौत की आशंका इसके बाद शव को शिनाख्त के लिए काफी मथापच्ची की गयी पर शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस शव क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.