गिरडीह, अप्रैल 3 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र में स्थित उसरी जलप्रपात (वाटर फॉल) में डूबने से एक युवक की मौत हो गयी। मृतक बिहार के समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय (नजीरगंज) निवासी विजय सिंह का 24 वर्षीय पुत्र गौरव सिंह है। घटना गुरूवार दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे की है। मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने इसकी पुष्टी की है। बताया जाता है कि गौरव अपने दोस्त के साथ गिरिडीह घुमने आया हुआ था। गौरव के दोस्त का शहर के झिंझरी मोहल्ला में ससुराल है। गुरूवार को गौरव अपने दोस्त के साथ वाटर फॉल घुमने गया था। इसी दौरान वे लोग वाटर फॉल में नहाने लगे। नहाने के क्रम में गौरव गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। यह देख उसके दोस्त ने शोर मचाया तो आसपास के लोग जुटे पर तब तक वह पानी में डूब चुका था। हालांकि स्थानीय युवक तत्काल पानी में कूद कर...