सीवान, नवम्बर 24 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड के उसरी खुर्द पंचायत के पंचायत भवन परिसर पर रविवार को निःशुल्क नेत्र जांच कैंप का आयोजन किया गया। यह जांच अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल शीतलपुर द्वारा रामनवमी सेवा समिति, आयुष्मान सेवा संघ द्वारा किया गया। जिसमें दो सौ लोगों का नेत्र जांच कर उनमें मोतियाबिंद मरीजों का चयन किया गया। वहीं जांच के दौरान दवा का वितरण भी किया गया। इसके आयोजकों ने बताया कि मोतियाबिंद के चयनित मरीजों का नि'शुल्क ऑपरेशन अखंड ज्योति आई हास्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा किया जायेगा। वहीं पार्षद प्रतिनिधि रविन्द्र कुशवाहा और कृष्ण शेखर जायसवाल ने कहा कि नर सेवा नारायण सेवा के तहत समय समय पर नेत्र शिविर का आयोजन किया जाता है। मौके पर जितेन्द्र साह, जितेन्द्र यादव, सुनील यादव, सुनील राम, प्रकाश गुप्ता, जगरनाथ पंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.