रामगढ़, मई 23 -- दुलमी, निज प्रतिनिधि। दुलमी प्रखंड स्थित उसरा पंचायत के शिवालय परिसर में शुक्रवार को नागरिक मूल कर्तव्य दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुंवर महतो ने किया। इस दौरान बताया गया कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 51 ए, 5 के तहत वैज्ञानिक दृष्टिकोण से मानवता का विकास ज्ञानार्जन एवं तार्किकता के आधार पर सुधार की भावना के सहारे समाज एवं देश को विकसित करने के प्रति जागरूक होना होगा। नागरिक मूल कर्तव्य दिवस के प्रति निम्न लोगों ने अपना मार्गदर्शन दिए। मौके पर प्रयाग महतो, कुंवर महतो, मोहन महतो, कैलाश महतो, संतोष महतो, भोला महतो, अमरू महतो, लोकनाथ महतो, केतर महतो सहित दर्जनों किसान शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...