खगडि़या, जून 28 -- चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम प्रखंड अंतर्गत पटेल नगर निवासी समाजसेवी एवं जदयू नेता गणेश पटेल ने शनिवार को खगड़िया डीएम को आवेदन देकर एनएच 107 स्थित उसराहा पुल एवं सोनवर्षा घाट के किनारे वर्षों से छोटे-छोटे होटल एवं चाय-नाश्ते की दुकान चलाकर जीविका चलाने वाले गरीब परिवारों के हित में मानवीय आधार पर राहत देने की मांग की है। आवेदन में उन्होंने कहा है कि उसराहा पुल एवं सोनवर्षा घाट के समीप कई गरीब परिवार वर्षों से छोटे होटल और चाय-नाश्ते की दुकान संचालित कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। इन दुकानों को हटाने के लिए नोटिस जारी किए जाने की जानकारी मिली है। यदि बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के अचानक अतिक्रमण हटाया गया, तो दर्जनों गरीब परिवारों के सामने बेरोजगारी और भुखमरी की गंभीर समस्या उत्पन्न हो सकती है। गणेश पटेल ने डीएम से आग...