खगडि़या, अप्रैल 11 -- बेलदौर । एक संवाददाता प्रखंड के उसराहा एवं महिनाथनगर गांव में अलग-अलग चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के मुताबिक गत रात में मिडिल स्कूल उसराहा के कार्यालय का ताला तोड़ कर अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली। चोरों ने कार्यालय से किताब, बिजली पंखा सहित अन्य समानों की चोरी कर ली। इस संबंध में एचएम विनोद कुमार ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं दूसरी घटना महिनाथनगर गांव की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक इस गांव के निवासी देवशंकर सिंह के मुताबिक बानो सादा के घर एवं मोहम्मद अली टोला के निकट मकई पटवन के लिए बोरिंग में मोटर लगा हुआ था, जिसे कि अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली। इस संबंध में थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि उसराहा की घटना का आवेदन मिला है, जबकि महिनाथनगर गांव से कोई आवेदन ...