सीवान, मार्च 13 -- सीवान, हिप्र। जिले में उसना राइस मिलों के लक्ष्य को घटाकर अरवा राइस मिलों का लक्ष्य बढ़ाए जाने के फैसले पर मिल संचालकों ने आपत्ति जताई है। इस संबंध में उसना राइस मिलर संघ ने गुरुवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर पुनर्विचार की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया है कि राज्य के नियमों के अनुसार अधिक से अधिक उसना चावल लेने का प्रावधान है। इसी के तहत सीवान जिले में पहले उसना राइस मिलों को 78.5 प्रतिशत और अरवा मिलों को 21.5 प्रतिशत लक्ष्य निर्धारित किया गया था। मिलरों का कहना है कि जिले में उसना राइस मिलों की मिलिंग क्षमता लगभग 38 टन प्रति घंटा है। जबकि अरवा मिलों की क्षमता करीब आठ टन प्रति घंटा ही है। मिल संचालकों ने आरोप लगाया कि नियमों को दरकिनार करते हुए एक अरवा राइस मिल को पैक्स राइस मिल घोषित कर दिया गया। इसके कारण जिले ...