विशेष संवाददाता, सितम्बर 23 -- शादी के महज एक साल बाद ही पति से तलाक लेकर अलग होने के लिए 5 करोड़ रुपये की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कड़ी नाराजगी जाहिर की। शीर्ष अदालत ने महिला की मांग को गैर मुनासिब मानते हुए दोनों (महिला और उसके पति) को सुप्रीम कोर्ट के मध्यस्थता केंद्र में भेज दिया। सुनवाई के दौरान जस्टिस जेबी पारदीवाला और केवी विश्वनाथन की पीठ ने युवक को ताकीद करते हुए सख्त टिप्पणी करते कहा, "तुम उसे वापस अपने पास बुलाकर गलती कर रहे हो, उसे (पत्नी) खुश नहीं रख पाओगे।" पीठ ने यह टिप्पणी तब की, जब युवक ने कहा कि वह शादी को बचाना और पत्नी के साथ रखना चाहता है। पत्नी को साथ रखने के लिए युवक ने वैवाहिक अधिकारों की बहाली के लिए महिला को आदेश देने के लिए भी मुकदमा दाखिल किया है। जस्टिस पारदीवाला ने युवक से कहा, "तुम महिला (पत्नी) को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.