नई दिल्ली, जून 17 -- इंग्लैंड के दिग्गज विकेट-कीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने क्रिकेट के वंडर बॉय वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने 14 साल के इस युवा भारतीय की बल्लेबाजी की तुलना महान ब्रायन लारा और युवराज सिंह से की है। संयोग से दोनों बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और सूर्यवंशी भी बाएं हाथ से खेलते हैं। 'फॉर द लव ऑफ क्रिकेट' पॉडकास्ट में स्टुअर्ट ब्रॉड के साथ बातचीत में जोस बटलर ने वैभव सूर्यवंशी के बारे में कहा, 'उसका बैट स्विंग अद्भुत है, मैं बहुत बड़ी बात कह रहा हूं, यह कुछ ऐसे है- युवराज सिंह या ब्रायन लारा जैसे।' आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए वैभव सूर्यवंशी की शतकीय पारी के बारे में बटलर ने कहा, 'यह प्रेरित करने वाला है...एक लड़का जो मुझसे 20 साल छोटा है और वह हमें पार्क के हर कोने में मार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.