रजनीश पांडे, अप्रैल 3 -- दिल्ली के जगतपुरी इलाके में एक युवक ने अपनी मंगेतर के धोखे से दुखी होकर अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। खास बात यह है कि गुरुवार की रात जब उसने यह कदम उठाया, तो वह अपना जन्मदिन मना रहा था। मृतक की पहचान 25 वर्षीय अंकित तिवारी के रूप में हुई है। सुसाइड को लेकर जो वजह सामने आई है, उसके अनुसार जिस लड़की के साथ उसने सात फेरे लेने के सपने देखे थे, उसने किसी और का हाथ थाम लिया था। जिसके बाद अंकित इस सदमे को सहन नहीं कर सका। पुलिस ने इस मामले की आगे जांच की बात कही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अंकित मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हमीरपुर का रहने वाला था और एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। वह फिलहाल दिल्ली के जगतपुरी में रह रहा था। अंकित के परिवार में उसके माता-पिता और एक भाई हैं और पूरे परिवार ने मिलकर ही उसकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.