रांची, मार्च 24 -- अनगड़ा,प्रतिनिधि। उषा मार्टिन विश्वविद्यालय सभागार में मंगलवार को साइबर अपराध विषय पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित हुई। कार्यक्रम में विवि की कुलपति प्रो. माधुलिका ने साइबर जागरुकता पर महत्वपूर्ण विचार साझा करते हुए वर्तमान डिजिटल परिवेश में साइबर सुरक्षा की बढ़ती आवश्यकता पर प्रकाश डाला। इस दौरान कई छात्रों ने साइबर अपराध से जुड़े अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा किए। डॉ. मंजीत सिंह ने नशामुक्ति अभियान, युवाओं में जागरुकता और जिम्मेदार आचरण के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम में छात्रों को डिजिटल युग में साइबर अपराध और उससे बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...